शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिये चौथे चरण की काउंसिलिंग

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग की 20, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 6 तथा…

IMG-20260804-WA0034

शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये अंतिम अवसर

गरियाबंद। संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देश अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये अंतिम अवसर के रूप में चौथे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग की 20, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 6 तथा माइनिंग इंजीनियरिंग की 14 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये पात्र अभ्यर्थी 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिये मेरिट सूची 12 अगस्त 2026 को विभागीय वेबसाइट पर जारी की जायेगी।

शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान में सीट आबंटन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिये 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा, सभी वर्गों की छात्राओं के लिये संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ रहेगा।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग अथवा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये संस्थान के व्याख्याता एवं प्रवेश प्रभारी मोरध्वज सिंह ठाकुर (मो. नंबर 8109542787) से संपर्क किया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page