ग्रामीणों का “जातरा आयोजन, विधायक की उपस्थिति और पुलिस का जन-जागरूकता अभियान सब एक साथ

थाना शोभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रक्सा पथरा में आयोजित पारंपरिक `जातरा, कार्यक्रम इस बार सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि..

IMG-20260329-WA0037

गरियाबंद। थाना शोभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रक्सा पथरा में आयोजित पारंपरिक `जातरा, कार्यक्रम इस बार सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन-जागरूकता का सशक्त मंच भी बन गया।

कार्यक्रम में एक ओर जहां ग्रामीणों ने परंपरा और उत्सव का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग ने मौके पर महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जनक राम ध्रुव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया। लोगों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में अपना मोबाइल में आया ओटीपी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड न करें।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की समझाइश दी।

नशामुक्ति को लेकर भी विशेष संदेश दिया गया, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

विधायक जनक राम ध्रुव ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें ।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page