गरियाबंद। ग्राम बारुका के कमारपारा के एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक धनेंद्र बंजारे राजेन्द्र रात्रे वाहन चालक रामानंद निषाद व भानुप्रताप ठाकुर के द्वारा युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कीटनाशक सेवन करने वाले युवक का नाम हीरालाल धनुर्धारी बताया गया है, जो ग्राम बारुका के कमारपारा का निवासी हैं। जिसने बीती रात कीटनाशक का सेवन कर लिया था। फिलहाल जहर सेवन का कारण स्पष्ट नहीं है। जिला अस्पताल के डॉक्टर हरीश चौहान के अनुसार युवक की हालत स्थिर है।
