गरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़ 72 घंटे बाद भी जारी : दो और नक्सलियों के शव बरामद

p-1024x995

गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट – भालुडिग्गी पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है। 72 घंटे से चल रहे इस अभियान में 2 और वर्दी धारी नक्सलीयों के शव बरामद किये गये है, जिसमें एक पुरुष एवं एक महिला नक्सली है

आज भी चल रहे इस अभियान में 1 नग एके 47 एवं एक नग कंट्री मेड राइफल सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

19 जनवरी से चल रहे इस अभियान में अब तक कुल 16 माओवादी के शव बरामद किए जा चुके है।

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ,STF, Cobra, CRPF की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page