छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्राचार्या का बहाली आदेश निरस्त

निलंबन के बाद पुनः बहाल होकर स्कूल लौटी प्राचार्य के खिलाफ छात्रों में नाराजगी देखी गई। इसके कुछ दिनों पहले स्कूल स्टाफ के द्वारा भी वंदना पांडेय की इसी स्कूल में पदस्थापना का लिखित विरोध किया गया था।

IMG-20260209-WA0024

गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद द्वारा जारी एक आदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में प्राचार्य पद पर की गई अस्थायी पदस्थापना को निरस्त कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पूर्व में कार्यालयीन आदेश क्रमांक 804/स्था.1 टी/पदस्थापना/2025-26 दिनांक 04 फरवरी 2026 के तहत श्रीमती वंदना पाण्डेय, प्राचार्य को निलंबन से बहाल करते हुये विद्यालय में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया था।

अब 09 फरवरी 2026 को जारी नवीन आदेश क्रमांक 869/स्था.01 टी/पदस्थापना/2025-26 के माध्यम से उक्त पदस्थापना आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। आदेश जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा जारी किया है।

छात्रों ने किया प्रदर्शन

जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में आज प्रातः उस समय असामान्य स्थिति बन गई थी, जब स्कूल के सैकड़ों छात्र एकजुट होकर पूर्व प्राचार्या वंदना पांडेय की बहाली के बाद पुनः पदस्थापना के विरोध प्रदर्शन पर उतर आये।

आपको बता दें कि निलंबन के बाद पुनः बहाल होकर स्कूल लौटी प्राचार्य के खिलाफ छात्रों में नाराजगी देखी गई। इसके कुछ दिनों पहले स्कूल स्टाफ के द्वारा भी वंदना पांडेय की इसी स्कूल में पदस्थापना का लिखित विरोध किया गया था।

सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने भी, पूर्व प्राचार्य के विरोध में स्कूल परिसर से कलेक्ट्रेट तक नारे बाजी करते हुये विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूली छात्रों का साफ कहना था कि वे वर्तमान प्राचार्य का विरोध कर रहे हैं और विद्यालय में उनके कार्यकाल के दौरान व्यवहार एवं प्रबंधन को लेकर छात्रों ने असंतोष जताया।

माना जा रहा है कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में वंदना पांडेय के पदस्थापना आदेश को निरस्त किया गया है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page