जनपद पंचायत क्षेत्र क्र.01से समाज सेवी भीम निषाद की 560 मतों से बड़ी जीत : जनपद उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार

गरियाबंद। समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित भीम निषाद ने जनपद पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 560 मतों से विजय प्राप्त की। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाफिज खान और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष को पराजित किया। इस जीत को उनकी जनसेवा, कड़ी मेहनत और लोकप्रियता का नतीजा माना जा रहा है।
भीम निषाद ने रक्तदान अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, धार्मिक आयोजनों और समाजसेवा के कार्यों से जनता के बीच गहरी छवि बनाई है। उनकी लोकप्रियता और जनता से सीधा जुड़ाव उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बने।
जनपद पंचायत गरियाबंद में उनकी ऐतिहासिक जीत की व्यापक चर्चा हो रही है। भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल भीम निषाद को अब जनपद उपाध्यक्ष पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
भाजपा नेतृत्व उनके नाम पर विचार कर सकता है, क्योंकि वे न केवल संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं, बल्कि जनता के बीच भी उनकी व्यापक स्वीकृति है।
उनकी जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोग आशा कर रहे हैं कि भीम निषाद अपनी नई भूमिका में क्षेत्र के विकास को और गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।