संत शिरोमणि जलाराम बापा की आज 225 वीं जयंती

IMG_20241108_001100

रायपुर / गरियाबंद। गुजराती समाज के आराध्य संत जलाराम बापा की 225 वीं जयंती आज मनाई जायेगी। प्रति वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गुजराती समाज द्वारा उनकी जयंती मनाई जाती है। माना जाता है कि उनका जन्म 4 नवम्बर 1799 में वीरपुर ( गुजरात) में हुआ था, किशोरावस्था से ही वे सांसारिक मोह माया से विलग रहने लगे थे। लोहाणा समाज उन्हें अपना कुलदेव और सर्व गुजराती समाज उन्हें आराध्य संत मानता है।

जलाराम बापा ने अपने जीवन में निःस्वार्थ सेवा, त्याग और ईश्वर भक्ति का मूलमंत्र अपनाया। उन्होंने सदाव्रत परंपरा की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य साधु संतों गरीबों और जरूरतमंदों को प्रति दिन भोजन उपलब्ध कराना था। ऐसी मान्यता है कि बापा के सदाव्रत पालनार्थ अनाज का भंडार कभी खत्म नहीं होता था।

श्री लोहाणा युवा मंडल, रायपुर द्वारा शुक्रवार 8 नवम्बर की प्रातः जय स्तंभ चौक से बापा की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। संध्या बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण आयोजित है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page