पत्रकारों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

IMG-20250609-WA0072

गरियाबंद / राजिम। सोमवार राजिम क्षेत्र के पितईबन्द क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की जानकारी जुटाने गये पत्रकारों के साथ रेत माफिया के गुर्गों ने हमला कर मारपीट की, उन्हें धमकाया।

किसी तरह जिला प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकार ईमरान ने लाइव आकर इसकी जानकारी दी। जिले के अन्य पत्रकारों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से त्वरित कार्यवाही की मांग की गई, जिस पर राजिम एसडीएम विशाल महाराणा पुलिस के जवानों के साथ घटना स्थल पहुंचे और पत्रकारों को सुरक्षित राजिम लेकर आये। राजिम थाने में पत्रकारों के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई।

प्रार्थी नेमीचंद बंजारे एवं उनके साथी जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर बंजारे,आदी चक्रधारी के साथ झगड़ा विवाद एवं मारपीट करने की सुचना प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा थाना प्रभारी राजिम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया था।

जिस पर रायपुर की तरफ भाग रहे चारों आरोपी उत्तम भारती पिता स्व. आशाराम भारती उम्र 22 वर्ष, मयंक सोनवानी पिता स्व. देवनाथ सोनवानी उम्र 19 वर्ष,चंद्रभान बंजारे उर्फ भानु पिता ईतवारी राम उम्र 27 वर्ष साकिनान पितईबंद थाना राजिम जिला गरियाबंद और शशांक गरड उर्फ शानु रॉव पिता दानी राम रॉव उम्र 23 वर्ष साकिन चंगोराभाठा रायपुर थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा गया है। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है

इधर जिला प्रशासन द्वारा भी अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर चैन माउंटेन गाड़ी व हाइवा गाडी को जप्त किया गया है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page