पंडित श्यामाचरण शुक्ल फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

IMG-20250613-WA0081

संस्था के चेयरमैन एवं पूर्व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने जिले के Top Ten विद्यार्थियों का किया सम्मान

गरियाबंद। पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन आज नगर के वन विभाग स्थित आक्शन हाल में सम्पन्न हुआ।

संस्था के चेयरमैन एवं पूर्व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल,उनके सुपुत्र भवानी शंकर समेत फाउंडेशन के अन्य मेंबर और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में जिले के 10 वीं एवम 12 वीं बोर्ड में टॉप करने वाले 22 छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस गैर राजनीतिक आयोजन में विद्यार्थियों के परिजन तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।आयोजन का संचालन कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुये अमितेश शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद पिता श्याम चरण शुक्ल ने हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया। मैने और पिता श्री ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में स्कूल,अस्पताल और कई सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी दिलाई।अब फाउंडेशन के माध्यम से उनके सपनों के अनुरूप निरंतर सेवा का कार्य करते रहेंगे। हमारा परिवार और फांउन्डेशन गरियाबंद जिले के लिये सदैव समर्पित भाव से सेवा करेगा।

मंच से अमितेश ने यह भी कहा सुविधाओं में बढ़ोतरी और सेवा हेतु जनता से भी सुझाव आमंत्रित है। जरूरत मंद भी हमारी संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं।

इनका हुआ सम्मान 

आज के छात्र सम्मान में कक्षा 10 वीं के टॉपर नोमिका साहू, भूमिका नागेश, गीताजंली बंजारे,प्रणय बांबोडे,लक्ष्मी नागेश,ऐश्वर्या साहू,जयेश साहू,ओमिका साहू,माया साहू,नम्रता निषाद,आरती साहू, साथ ही 12 वी बोर्ड के टॉपर प्रिया बघेल,भानुप्रताप साहू,अंजू साहू,निशारानी टंडन, रूपाली नागेश, भोजलता, लक्ष्मी बांधे,गीतिका सचदेव,निशा और तेजस्वरी को सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page