पेपरलेस होगा सरकारी काम : ई-ऑफिस प्रणाली पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। आगामी समय में सभी जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालकों को सरकारी कार्यालयों के दस्तावेजों को पेपरलैस करने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शासन के निर्देशानुसार अब जिला कार्यालयों में आगामी समय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जायेगी। जिले में ई ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिला स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों,-कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय एवं उपयोग, दस्तावेज़ तैयार करना, अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय एवं गोपनीयता आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सकें। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लायी जा सकेगी।

क्या है ई-ऑफिस 

इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को तेज और पारदर्शी बनाना है। पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी।

कागजी नोटशीट फाइलें नहीं चलेंगी, उनकी बजाए ऑनलाइन फाइलें इधर से उधर जाएंगी।

फाइलों के डिजिटल रूपांतरण के तहत कागजी फाइलों को स्कैन कर सिस्टम में अपलोड किया जायेगा।

अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल रूप से फाइल पर नोट लगा सकते हैं। टिप्पणियां दे सकते हैं और स्वीकृति दे सकते हैं।

हर फाइल और नोट की स्थिति जैसे कहां रुकी है, किसके पास है जैसी स्थितियों को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकता है।

सरकारी कार्यालयों के अंदर सूचना भेजने और प्रगति की निगरानी के लिये डैशबोर्ड और मेल सिस्टम होता है।

इसका उद्देश्य ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग एवं प्रसंस्करण, कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता, समय की बचत एवं प्रक्रिया की गति में सुधार, कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत,अंत्यावसायी विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि गुप्ता, एसडीओ पीडब्लयूडी टी.एन दीवान, सहित समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page