शासकीय कर्मचारियों पर दुगुना जुर्माना, 5 दिनों में 1.29 लाख का चालान

IMG-20250802-WA0019

गरियाबंद पुलिस की सख्ती, 244 मामलों में कार्रवाई

गरियाबंद। यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब गरियाबंद पुलिस सख्त रुख अपना रही है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर न केवल आम नागरिकों बल्कि शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 210 (बी) के तहत शासकीय कर्मचारियों को सामान्य चालान राशि से दुगना अर्थदंड लगाया जा रहा है।

पुलिस ने 28 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक चलाए गए अभियान में कुल 244 मामलों में चालानी कार्रवाई की। इसमें मौके पर 197 मामलों में 1,02,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया, जबकि 9 मामलों में POS मशीन के जरिए 24,000 रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। इसके अलावा 43 मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

अभियान के दौरान 4 शासकीय कर्मचारियों को बिना हेलमेट वाहन चलाने पर पकड़ा गया, जिन पर 2,500 रुपये का चालान किया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया पर तीन सवारी, मालवाहक में यात्री ढोना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना जैसी उल्लंघन की श्रेणियों में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सायरन, हूटर, रंगीन लाइट या वाहन में अवैध बदलाव का उपयोग न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page