धान खरीदी में दो दिवस वृद्धि की घोषणा : किसानों के हित में राज्य सरकार का अहम निर्णय

राज्य शासन द्वारा आगामी दो दिवस 4 और 5 फरवरी को, राज्य के ऐसे किसान जो पंजीकृत है और जिनके टोकन कट चुके है, उन किसानों का धान खरीदा जायेगा…

IMG-20260203-WA0025

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में किसानों के हित और मांग को ध्यान में रखकर धान खरीदी की तिथि में दो दिवस की वृद्धि का अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर अब राज्य शासन द्वारा आगामी दो दिवस 4 और 5 फरवरी को, राज्य के ऐसे किसान जो पंजीकृत है और जिनके टोकन कट चुके है, उन किसानों का धान खरीदा जायेगा।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के वास्तविक किसानों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शी व्यवस्था शुरू की थी जो सार्थक सिद्ध हुआ है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी

उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर 2025 से शुरू धान खरीदी, महाभियान के तहत 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 33 हजार 149 करोड़ रूपये का भुगतान बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।

सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाये जाने से अब छूटे हुये किसान भी सुगमतापूर्वक अपना धान बेच सकेंगे।

राज्य में इस खरीफ सीजन के लिये 27 लाख 43 हजार 145 किसानों ने पंजीयन कराया है।प्रदेशभर में संचालित सभी 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, डिजिटल निगरानीयुक्त और पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। शासन की यह व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है कि वास्तविक किसान को ही लाभ मिले और बिचौलियों अथवा फर्जी प्रविष्टियों की कोई गुंजाइश न रहे।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page