गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत डोंगरीगांव के दर्रापारा में निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण समारोह आज 17 जून बुधवार को आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम,जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल सहित कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व समाज प्रमुख सम्मिलित हो रहे हैं।
लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ग्राम पंचायत डोंगरीगांव अंतर्गत ग्राम दर्रापारा में निर्मित इस भवन के लोकार्पण शिलालेख में स्थानीय सरपंच का नाम अंकित नही किया गया था। जिसे लेकर सरपंच संघ गरियाबंद के ब्लॉक अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव ने स्थानीय प्रशासन पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया, जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के शिलालेख तथा प्रारम्भिक आमंत्रण पत्र में ग्राम पंचायत डोंगरीगांव की महिला सरपंच का नाम शामिल नहीं किया गया था, इसे लेकर डोंगरीगांव सरपंच नगीता दीवान ने नाराजगी जताई, और ब्लॉक सरपंच संघ द्वारा भी,आयोजित समारोह के बहिष्कार की बात भी सामने आयी थी।
जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेने की जानकारी सामने आयी है, मिली जानकारी के अनुसार गोंडवाना भवन लोकार्पण शिलालेख पर डोंगरीगांव की सरपंच नगीता दीवान का नाम अंकित कर लिया गया है।
इसके बाद सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव ने लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होने की बात कही है, किन्तु उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा व्यक्त करने की बात भी कही है। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन पर सरपंचों की उपेक्षा का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर हमने अपने न्यूज पोर्टल Chirghar.Com में प्रमुखता से समाचार का प्रसारण-प्रकाशन किया, जिसे लेकर डोंगरीगांव की सरपंच नगीता दीवान ने धन्यवाद व्यक्त किया है, और आयोजित समारोह सम्मिलित होने की बात कही है।







