‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ : भूमेंसुता और स्वागत रंजन को मिले 5-5 हजार रुपये

श्रम विभाग के अनुसार, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये इस योजना का लाभ मिलता है। इसके लिये..

IMG-20261007-WA0001

श्रमिक परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि

 

गरियाबंद। मेहनत और लगन से पढ़ाई कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा की राह अब आसान हो रही है। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ के अंतर्गत देवभोग विकासखंड के ग्राम खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में दो होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,माड़ागांव की छात्रा भूमेंसुता बीसी (75%) तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय, मुड़ागांव के छात्र स्वागत रंजन नाइक (89.66%) को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

योजना में 1 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान

श्रम विभाग के अनुसार, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये इस योजना का लाभ मिलता है। इसके लिये श्रमिक का मंडल में कम से कम 90 दिन पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। योजना के तहत पाठ्यक्रम और मेरिट के आधार पर 5 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पात्र हितग्राही श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों और प्राचार्य प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page