अमलीपदर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की मांग पर शासन ने शुरू की प्रक्रिया

डॉ.मनीष सिन्हा ने कहा कि अमलीपदर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय..

100045511

गरियाबंद। तहसील अमलीपदर, विकासखंड मैनपुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ.मनीष सिन्हा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन पर उच्च शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन ने आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करते हुये संबंधित महाविद्यालय से प्रस्तावित स्थल का परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये हैं। इससे क्षेत्र में महाविद्यालय स्थापना की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

डॉ.मनीष सिन्हा ने कहा कि अमलीपदर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना होने से हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा तथा उच्च शिक्षा के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने इस विषय पर सकारात्मक पहल करने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये विश्वास जताया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुये अमलीपदर को शीघ्र ही नवीन शासकीय महाविद्यालय की सौगात मिलेगी।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page