ग्राम पंचायतों में धीमी प्रगति पर कार्रवाई : 100 सचिवों का जनवरी माह का वेतन रोका गया

जिले की ग्राम पंचायतों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पंचायत सचिवों के माह जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया गया है।

WhatsApp Image 2025-12-11 at 4.14.38 PM (1)

मैनपुर के 57 और देवभोग के सभी 43 सचिवों पर कार्रवाई

गरियाबंद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने जिले की ग्राम पंचायतों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पंचायत सचिवों के माह जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा लगातार ग्राम पंचायतों में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, समर्थ पोर्टल, ग्राम संपदा,15वें वित्त एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही थी। इसके तहत ग्राम पंचायतों का निरीक्षण तथा जनपद पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये जाते रहे हैं।

बताया गया है कि बार-बार निर्देश और चेतावनी के बावजूद संबंधित ग्राम पंचायतों में कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इस वजह से जनपद पंचायत मैनपुर के 57 ग्राम पंचायत सचिवों तथा जनपद पंचायत देवभोग के समस्त 43 ग्राम पंचायत सचिवों का माह जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा यह कार्रवाई ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page