गरियाबंद । शुक्रवार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मकान निर्माण के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 29 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान चली गई।

शुक्रवार दोपहर विद्युत करंट लगने से 29 वर्षीय युवक योगेश दीवान की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां का इकलौता सहारा था, जबकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक योगेश दीवान गरियाबंद ब्लॉक के कसेरू पंचायत अंतर्गत ग्राम कोसमी (ब) का निवासी था और रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
शुक्रवार दोपहर ग्राम आमझर में एक आवास निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ। लोहे की छड़ उठाते समय छड़ 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे तेज करंट लगने पर योगेश वहीं गिर पड़ा।
साथ काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
“फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।”
घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। एक छोटी सी असावधानी भरे पल ने एक परिवार का सहारा छीन लिया।
There is no ads to display, Please add some
