सांपसाटी जंगल में माओवादियों का बड़ा डम्प बरामद, 46.31 लाख नकद सहित हथियार और गोला-बारूद जब्त

जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के……

सांपसाटी जंगल में माओवादियों का बड़ा डम्प बरामद, 46.31 लाख नकद सहित हथियार और गोला-बारूद जब्त

गरियाबंद। जिला गरियाबंद पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखी गई 46 लाख 31 हजार 500 रुपये की नगद राशि सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को यह सफलता आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर प्राप्त हुई। जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष नेताओं द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर 28 फरवरी 2026 को जिला पुलिस बल, ई-30 ऑप्स टीम तथा डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम को सर्च अभियान के लिये रवाना किया गया।

सघन तलाशी अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से 46,31,500 रुपये नकद, 01 भरमार बंदूक, 33 भरमार राउंड, 01 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 बारह बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक एवं 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति के प्रभाव से जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों को समाप्त करने अथवा आत्मसमर्पण कराने में सफलता मिली है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page