अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना : 24 घंटे भारी वर्षा की चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती एवं..

IMG-20260815-WA0017

रायपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है। बीते 24 घंटे में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर तथा आस पास के जिलों में भी सुबह से बारिश जारी है,जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

31 अगस्त को रायपुर व आस पास के जिलों में आसमान मेघमय रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page