गरियाबंद । प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के जन सहयोग केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं देवभोग जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात की, उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के।आस्था के केंद्र कांदाडोंगर एवं ऋषिझरन को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने तथा विकसित करने की मांग की है।
देवेंद्र ठाकुर ने मंत्री राजेश अग्रवाल से चर्चा करते हुये बताया कि कांडाडोंगर के आस- पास के लगभग 40 गांवों का प्रमुख देव स्थल है साथ ही ये स्थान प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर भी है,यहां की संस्कृति और परंपरा बहुत प्राचीन है।
ऋषिझरण देवभोग क्षेत्र के साथ पड़ोसी राज्य उड़ीसा के लिये भी आस्था का केंद्र है, स्थानीय लोगों की माने तो ऋषिझरन को फॉसिल्स पार्क या जीवाश्म स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।
घने वनों एवं प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थित यह स्थल ऋषियों की तपोभूमि है जिसे पर्यटन स्थल के रूप चिन्हित कर इसके विकास की मांग पूर्व अपेक्षित है।
देवेंद्र ठाकुर द्वारा दोनों प्राकृतिक स्थलों के लिये सीढ़ी, सी.सी रोड, सामुदायिक भवन, रंगमंच,सोलर स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय आदि की का मांग रखी है।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने ठाकुर की मांग पर विचार कर बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया है।







