13 उपाध्यक्ष, 17 महामंत्री सहित जिला कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी का अनुमोदन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की नई कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी..

IMG-20260224-WA0024

आबिद ढेबर कोषाध्यक्ष..जुनैद खान महामंत्री नियुक्त

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की नई कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्रानुसार जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा प्रस्तावित, जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की कार्यकारिणी सूची को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेषित इस पत्र में अनुमोदित पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

जारी सूची के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 17 महामंत्री सहित बड़ी संख्या में सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत आधार देने तथा जिले में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद

सूची में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठनात्मक संतुलन और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रदेश नेतृत्व ने नवगठित टीम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page