सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : एक माओवादी का शव बरामद

ग्राम कांडसर, थाना इंदागांव जिला गरियाबंद की घटना
गरियाबंद। आज सुबह गरियाबंद जिला बल, SOG नुआपड़ा, सीआरपीएफ 65 और 211 वाहिनी एवं 207 कोबरा की संयुक्त टीम उदंती एरिया कमिटी के नक्सली की आसूचना पर गश्त पर रवाना हुई थी।
सुबह 7 बजे के करीब सुरक्षा बल और नक्सली के बीच कांडसर पहाड़ी में मूठभेड़ शुरू हुई। जिसमें एक नक्सली का शव बरामद हुआ है।
प्राप्त सूचना के अनुसार नक्सलियों से 3 सिंगल शॉट हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है। अन्य 2 नक्सली के घायल होने की सूचना है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा है।
सुरक्षा बलों के सुरक्षित सकुशलता की जानकारी दी गई है।