पिता ने 6 वर्षीय बेटी का गला रेतने का किया प्रयास, फिर खुद पर भी किया हमला

जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामेपुर से रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने..

IMG-20260322-WA0024

गरियाबंद, 22 मार्च। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामेपुर से रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 6 वर्षीय मासूम बेटी का गला रेतने का प्रयास किया, इसके बाद स्वयं का भी गला काट लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति की पहचान महेंद्र नेताम (35 वर्ष), पिता जयराम नेताम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार सुबह अचानक उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें बेहतर इलाज के लिये रायपुर रेफर कर दिया गया है।

डॉ.हरीश चौहान, चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल गरियाबंद

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरीश चौहान ने बताया कि दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बच्ची को आई चोट गंभीर नहीं है, जबकि महेंद्र की मानसिक स्थिति का स्पष्ट आकलन मेडिकल परीक्षण के बाद ही किया जा सकेगा।

पुलिस टीम गरियाबंद

वहीं, जिला अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page