अपार धन – दौलत की आस में खून का तिलक : फिर बी एन एस की धाराओं में अंदर

Oplus_16908288

Oplus_16908288

पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई ….

गरियाबंद । राजिम की पुलिस के द्वारा दो ऐसे व्यक्तियों पर बी एन एस की धाराओं में कार्यवाही की गई है, कि जिन्होंने अंधविश्वास के चलते गांव के मंदिरों में विराजित देवी – देवताओं की मूर्तियों पर खून का तिलक लगाया और लोगों की धार्मिक भावना को आहत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला राजिम के निकट देवरी गांव का है। आज रविवार राजिम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, गांव के मंदिरों में विराजित मूर्तियों पर खून लगा हुआ है।

जिस पर थाना राजिम के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जाँच के दौरान संदेही लीलाराम साहू एवं कामता प्रसाद साहू, निवासी ग्राम देवरी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ की गई , संदेहियों ने पुछताछ के दौरान बताया कि किसी ने उनसे कहा था कि देवी देवताओं पर खून का तिलक लगाने से घर में सुख समृद्धि एवं धन-दौलत आती है। इसी अंधविश्वास में आकर उन्होंने मंदिर में विराजित सभी देवी – देवताओं पर खून का तिलक लगाया था।

आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 298, 3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये दोनो आरोपियों लीलाराम साहू और कामता प्रसाद साहू दोनो निवासी ग्राम देवरी थाना राजिम के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page