उरमाल में फूल मस्ती ? ओड़िसा की नर्तकियों के अश्लील नृत्य के बाद पुलिस की कार्यवाही, एसडीएम की भूमिका पर सवाल ?

उरमाल में मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच चल रहा था। ओपेरा (Opera) के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल अर्धनग्न नर्तकियों ने डांस किया, बल्कि प्रशासन और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी भी इस कार्यक्रम का आनंद उठाते नजर आये…

उरमाल में फूल मस्ती ? ओड़िसा की नर्तकियों के अश्लील नृत्य के बाद पुलिस की कार्यवाही, एसडीएम की भूमिका पर सवाल ?

उरमाल में आयोजित ओपेरा

ओपेरा मनोरंजन के नाम पर दी गई अनुमति और अश्लील कार्यक्रम में अनुभाग के वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थित पर सवाल 

 

गरियाबंद । पिछले कुछ दिनों से जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरमाल में मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच चल रहा था। ओपेरा (Opera) के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल अर्धनग्न नर्तकियों ने डांस किया, बल्कि प्रशासन और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी भी इस कार्यक्रम का आनंद उठाते नजर आये ।

स्थानीय सोशल मीडिया में इस कार्यक्रम का काफी जोर शोर से प्रचार का वीडियो क्लिप चल रहा था। इस वीडियो क्लिप में ओड़िसा की एक नर्तकी स्वयं अपनी उपस्थिति और हॉट एंड सेक्सी डांस किये जाने और इसका भरपूर आनंद उठाने और कार्यक्रम की तारीख का एनाउंसमेंट कर रही थी।

सोशल मीडिया पर प्रचार

मनोरंजन की अनुमति : अश्लीलता का खुला प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि उरमाल के कुछ रसूखदार युवकों की समिति ने मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम से 6 दिवसीय ओपेरा के आयोजन की अनुमति ली थी। आवेदन में इसे सांस्कृतिक और मनोरंजन का कार्यक्रम बताया गया था। लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से ही कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया। ओडिशा से बुलाई गई बार डांसरों ने अश्लील प्रस्तुतियां देनी शुरू कर दीं।

आयोजकों की गिरफ्तारी

पुलिस थाने में लिखित शिकायत के आधार पर आयोजन समिति के देवेन्द्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 3(5) के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

SDM की मौजूदगी और पुलिसकर्मियों की संलिप्तता

मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस अधिकारी ने कार्यक्रम की अनुमति दी, वे खुद इसका आनंद लेने पहुंच गये। बताया जा रहा है कि 9 जनवरी की रात जब स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांस चल रहा था, तब अनुभाग के वरिष्ठ अधिकारी जिन पर कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी होती है, वो खुद इस अश्लील कार्यक्रम का आनंद उठाने पहुंच गये। जबकि रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक चले इस आयोजन में भीड़ बेकाबू थी, और रसूखदार नोट उड़ा रहे थे।
पंडाल में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी अनुशासन भूलकर डांसरों के साथ के साथ मस्ती करते नजर आये ।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

बहरहाल इस अश्लील डांस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अश्लील कार्यक्रम में शामिल दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है और चार आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है।

10 जनवरी को जब इस अश्लील डांस का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन सकते में है, और जनचर्चा में अनुविभागीय अधिकारी तुलसीदास मरकाम है।

जानकारी के अनुसार इस फूहड़ कार्यक्रम की अनुमति 10 जनवरी तक दी गई थी, किन्तु अश्लीलता की शिकायत पर इसे निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बंद करवा दिया गया है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page