कुम्हड़ई कला में राशन वितरण में गंभीर अनियमिततायें : ग्रामीणों ने SDM देवभोग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों के अनुसार समूह द्वारा कई बार माह भर का राशन बेचकर गबन कर दिया जाता है, जिसके चलते हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पाता। शिकायत में यह…

IMG-20251123-WA0010

गरियाबंद/देवभोग। विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत कुम्हड़ई कला में संचालित राशन दुकान में बीते लंबे समय से अनियमितताओं का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग को लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि माटीगुड़ी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस राशन दुकान में बीते एक वर्ष से लगातार गड़बड़ियाँ की जा रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार समूह द्वारा कई बार माह भर का राशन बेचकर गबन कर दिया जाता है, जिसके चलते हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पाता। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि सेल्समैन चक्रधर यादव द्वारा जब अगले माह का नया चावल आता है, तभी पिछले माह का चावल वितरित किया जाता है। इस वजह से नियमित रूप से राशन प्राप्त करने वाले कार्डधारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन निजी घर में बैठकर फिंगर एंट्री कर वितरण दिखा देता है, जबकि वास्तविक वितरण कई बार नहीं होता। हितग्राही शिकायत करते हैं कि चावल मांगने पर उन्हें एक-एक माह तक घुमाया जाता है, जिससे शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

ग्रामीणों ने SDM देवभोग से मांग की है कि राशन दुकान का तत्काल स्टॉक निरीक्षण, वितरण रजिस्टर की जांच तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमिततायें रोकी जा सकें।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page