जिले के राजस्व अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन : एसडीएम एवं तहसीलदारों के प्रभारों में किया बदलाव

IMG_20250520_155241 (1)

गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस.उइके ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच नवीन कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत को एसडीएम गरियाबंद, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को एसडीएम छुरा, डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी को एसडीएम देवभोग का प्रभार दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर अवंति गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को जिला मुख्यालय कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का प्रभार दिया गया है।

कलेक्टर उइके ने जिले के तहसीलों में भी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों में फेरबदल किया है। तहसीलदार अजय कुमार चन्द्रवंशी को तहसीलदार देवभोग बनाया है। इसी प्रकार तहसीलदार रमेश कुमार मेहता अब तहसीलदार मैनपुर, चितेश कुमार देवांगन तहसीलदार गरियाबंद, योगेन्द्र कुमार देवांगन नायब तहसीलदार गरियाबंद, गैंदलाल साहू तहसीलदार छुरा, डोनेश्वर साहू प्रभारी नायब तहसीलदार पाण्डुका, मयंक अग्रवाल तहसीलदार राजिम एवं तारेन्द्र ठाकुर नायब तहसीलदार राजिम होंगे।

You cannot copy content of this page