लगातार बारिश से सिकासेर जलाशय लबालब, बांध से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी

पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2025-09-24 at 6.27.11 PM

तटीय इलाकों के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

गरियाबंद। जिले में हो रही लगातार बारिश से सिकासेर जलाशय में जलभराव 99 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिये जल संसाधन विभाग ने 24 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से सिकासेर बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती चरण में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, किंतु जलभराव और बारिश की स्थिति को देखते हुए इस मात्रा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

फिलहाल जलाशय का जलभराव 196.80 मि.क्यू.मी दर्ज किया गया है, जो 98.93 प्रतिशत क्षमता है। पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाये और पूरी तरह सतर्क रहें।

जल संसाधन विभाग ने पुलिस, जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भी सूचना दे दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा गांव-गांव मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page