धान खरीदी में लापरवाही : दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त के अनुसार, धवलपुर समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर ऋषिकांत मोहरे धान खरीदी जैसे अनिवार्य कार्य के दौरान हड़ताल पर..

Oplus_16908288

डाटा एंट्री ऑपरेटर ऋषिकांत मोहरे, मुड़गेलमाल समिति के प्रभारी प्रबंधक शिवकुमार सिन्हा सेवा से बर्खास्त

गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिये शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिले की दो समितियों के कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त के अनुसार, धवलपुर समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर ऋषिकांत मोहरे धान खरीदी जैसे अनिवार्य कार्य के दौरान हड़ताल पर चले गये थे। हड़ताल समाप्त कर कार्यस्थल पर लौटने के लिये कई अवसर दिये जाने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुये, इस पर प्राधिकृत अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धवलपुर (पंजीयन क्रमांक 1660) द्वारा उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

इसी प्रकार, मुड़गेलमाल समिति (पंजीयन क्रमांक 55) के प्रभारी प्रबंधक शिवकुमार सिन्हा को भी सेवा नियमों के उल्लंघन के चलते प्राधिकृत अधिकारी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

दोनों मामलों में विभाग ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page