किरीट ठक्कर, गरियाबंद / देवभोग। देवभोग ब्लॉक की घुमरगुड़ा प्राथमिक शाला में गुरुवार को पढ़ाई कम, मनमानी ज्यादा नजर आई। 67 बच्चों की दर्ज संख्या वाले इस स्कूल में न शिक्षक थे, न बच्चे—क्योंकि छुट्टी समय से पहले ही कर दी गई थी।


जनपद सदस्य देवेंद्र ठाकुर जब 3:55 बजे अचानक स्कूल पहुंचे, तो पूरा स्कूल सुनसान था। उनका कहना है कि स्कूल से 10 मिनट पहले गुजरते समय उन्होंने पदस्थ शिक्षक गजानंद सोनी को कार चलाते हुए रास्ते में देखा, जिसके बाद शंका होने पर वे सीधे स्कूल पहुंच गए। पता चला कि एक शिक्षक 3:30 बजे ही स्कूल से रवाना हो चुका था।
बाकी दो शिक्षक—उदित ठाकुर और लोकेन्द्री मांझी—भी स्कूल से नदारत मिले।
देवेंद्र ठाकुर ने इसे सीधी मनमानी करार देते हुये मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
There is no ads to display, Please add some
