खबर का असर : निरीक्षण में समयपूर्व बंद मिला स्कूल, शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब..

जनपद पंचायत देवभोग के सभापति देवेंद्र ठाकुर द्वारा 20 नवंबर 2025 को शाम 3:30 बजे प्राथमिक शाला घुमरगुड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान..

शासकीय प्राथमिक शाला घुमरगुड़ा, देवभोग

शासकीय प्राथमिक शाला घुमरगुड़ा, देवभोग

किरीट ठक्कर,गरियाबंद / देवभोग। जनपद पंचायत देवभोग के सभापति देवेंद्र ठाकुर द्वारा 20 नवंबर 2025 को शाम 3:30 बजे प्राथमिक शाला घुमरगुड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद पाया गया, प्राथमिक शाला में न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही छात्र-छात्रायें।  

घटना को गंभीर मानते हुये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग ने प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय का समयपूर्व बंद होना शिक्षकों के कर्तव्य के प्रति उदासीनता तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना जा रहा है।

शिक्षकों को 01 दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि उचित कारण प्रस्तुत न करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे जायेंगे।

इस संबंध में प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद तथा संकुल समन्वयक सीनापाली को भी प्रेषित की गई है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page