हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026: उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता भरतलाल सोनी की प्रबल दावेदारी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज़ हो गई है…..

हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026: उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता भरतलाल सोनी की प्रबल दावेदारी

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज़ हो गई है। अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार मैदान पर हैं। जो वरिष्ठता,अनुभव और अधिवक्ता हितों को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता भरतलाल सोनी ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है।

अधिवक्ता भरतलाल सोनी अपने लंबे अनुभव, सक्रिय विधिक सहभागिता और अधिवक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने संघ के माध्यम से अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और न्यायालय परिसर में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है।

विदित हो कि अधिवक्ता भरतलाल सोनी को उनके उत्कृष्ट विधिक योगदान के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधि के क्षेत्र में उत्कृट कार्य हेतु वर्ष 2025 का बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन जी द्वारा भरतलाल सोनी को राज्योत्सव समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

भरत सोनी विगत 26 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा विधिक क्षेत्र के साथ साथ समाज सेवा में भी निरंतर योगदान दे रहे हैं। अधिवक्ता हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुये उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सदस्यों से उनके द्वारा अपील की जा रही है कि वे 12 फरवरी 2026 को विधि लोकतंत्र के महासमर में होने वाले मतदान में अपना बहुमूल्य मत एवं सहयोग देकर अधिवक्ता भरतलाल सोनी को उपाध्यक्ष पद पर विजयी बनाकर सहयोग और समर्थन प्रदान करें।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page