अखबारी कागज पर नाश्ता परोसने वालों पर होगी कार्रवाई : 4 से 6 अगस्त तक गरियाबंद में चलेगा विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2025-08-01 at 7.40.24 PM

किरीट ठक्कर,गरियाबंद। बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण से बचाव के लिये खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है। राज्य शासन के निर्देश पर 4 से 6 अगस्त तक जिले में “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्ट्रीट फूड वेंडर्स, होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की जायेगी।

अधिकारियों ने साफ किया है कि अखबारी कागज पर नाश्ता या अन्य खाद्य पदार्थ परोसना, बासी भोजन बेचना, अशुद्ध पानी का उपयोग, वेज-नॉनवेज का एक ही कंटेनर में रख-रखाव, अस्वच्छ हैडलिंग जैसी गतिविधियां पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी, साथ ही, विक्रेताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिये गये हैं।

खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य परिसरों की सघन जांच व नमूना संकलन होगा। सभी कारोबारियों से आग्रह है कि वे साफ-सफाई बनाये रखें, गुणवत्ता युक्त खाद्य बेचें और अज्ञात या बिना लाइसेंस वाले व्यक्तियों से दूध, खोवा, पनीर, मिठाई व नमकीन न खरीदें।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page