त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : गरियाबंद ब्लॉक में 742 पंच 62 सरपंच और 16 जनपद सदस्यों के रिक्त पदों के लिये चुनावी संघर्ष
गरियाबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारम्भ हो गई है , नामंकन की ये प्रक्रिया 3 फरवरी तक चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत जनपद सदस्य एवं पंच / सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र लेने व जमा करने के लिये कार्यालय जनपद पंचायत के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर जोबा,कोचबाय, धवलपुरडीह तथा पीपरछेड़ी कला में नाम निर्देशन केंद्र निर्धारित किये गये है। ईन नामांकन केंद्रों पर फार्म लेने और जमा करने लोगों का तांता लगा हुआ है।

लिहाजा अब ग्रामीण सत्ता पर काबिज होने संघर्षों का दौर शुरू हो चुका है। पिछले तीन दिनों में जनपद क्षेत्र की 62 पंचायतों के सरपंच पद लिये 34 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये है, जबकि 742 रिक्त पंच पदों के विरुद्ध 214 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये है, इसी प्रकार 16 जनपद सदस्यों के लिये अब तक 04 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये है। नाम निर्देशन की ये प्रक्रिया 03 फरवरी तक चलेगी।
मंगलवार 04 फरवरी 2025 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। 06 फरवरी तक अभ्यर्थिता ( नाम ) वापस ली जा सकेगी। ग्रामीण सत्ता के लिये मतदान 17 फरवरी को होगा।
मतदान पश्चात मतों की गणना, मतदान केंद्रों पर ही की जायेगी, जबकि निर्वाचन परिणामों की घोषणा 19 फरवरी 2025 को की जायेगी।
There is no ads to display, Please add some
