गरियाबंद के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।

100171864

गरियाबंद, 11 सितम्बर 2025।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज सुबह से थाना मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर गरियाबंद पुलिस की E-30 टीम, STF एवं COBRA के जवान संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन के लिये जंगल में रवाना हुये थे। सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल अभियान समाप्त होने के बाद ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page