जोड़ा जैतखाम लोकार्पण समारोह सम्पन्न : सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में गूंजता सतनाम संदेश

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा ने सम्पूर्ण मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बाधने का कार्य किया है! संत गुरु घासीदास बाबा ने समुचे जगत को कल्याण का रास्ता दिखाया है, उनका संदेश..

WhatsAppImage2025-12-19at9.20.33PM

विनोद नेताम,बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाजिक क्रांति व चेतना के लिये गुरू घांसी दास का नाम अग्रणी रहा है। सतनाम के संदेश वाहक गुरू घांसी दास जी के सैंकड़ो अनुयायी आज भी बाबा के सिद्धांत पर चलते हुये समाजिक समरसता की विचारधारा को समस्त मानव जाती के भीतर संचारित करते है। गुरु घांसी दास जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों उन्हें याद किया जा रहा है।

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की पावन धरती और खारून नदी के तट पर बसे ग्राम पड़कीभाट में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर जोड़ा जैतखाम लोकार्पण कार्यक्रम में संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा व कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी सम्मिलित हुये और क्षेत्र की सुख – शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जोड़ा जैतखाम लोकार्पण समारोह, पडकीभाट (बालोद )

इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा ने सम्पूर्ण मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बाधने का कार्य किया है! संत गुरु घासीदास बाबा ने समुचे जगत को कल्याण का रास्ता दिखाया है, उनका संदेश मनखे-मनखे एक समान आपसी भाईचारा और सबको एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश देता है! बाबा जी की अमृतवाणी को हम सभी अपने जीवन में उतार कर जीवन को चरितार्थ कर सकते है! गुरु जी ने अपने जीवन में मानव एकता व समृद्धि का मार्ग दिखाया है जो आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है उनका संदेश सभी को एक सूत्र में बांधने और आपसी भाईचारा को अपनाने की प्रेरणा देता है!

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव  जनपद सदस्य निर्मला बंजारे वैभव साहू  राकेश उईके  हेमंत यादव रामचंद मारकंडे एवं सतनाम समाज के अनुयायियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे!


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page