माड़वी हिड़मा पत्नी राजे सहित मुठभेड़ में ढेर

एक करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा समेत कुल छह नक्सली सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गये ..

hidma-2_691c394885a65

रायपुर। मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के करीब छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर बस्तर संभाग के एक करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा समेत कुल छह नक्सली सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गये।

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास अल-सुबह यह मुठभेड़ हुई। इसमें बस्तर क्षेत्र में आतंक का पर्याय रहे हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का दोनों को मार गिराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के बीच आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत छह माओवादी मारे गये। मौके से दो एके 47, एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल बरामद किये गये हैं। मौके से जो एके-47 मिली है, बताया जा रहा है कि हिड़मा की है। क्योंकि वह हमेशा सुरक्षा परिधि के बीच एके-47 से लैश रहता था।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page