बालोद। प्रदेश प्रेस रिपोर्टर क्लब का जिला स्तरीय पुनर्गठन प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में पत्रकार संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले में सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें जिला संयोजक फिलिप चाको, संरक्षक निर्मल योगी, स्वाधीन जैन,जिला अध्यक्ष तरुण योगी, महासचिव मुकेश वाधवानी, सहसचिव कुमारी मोनिका साहु, कोषाध्यक्ष जोगेन्द्र योगी,उपाध्यक्ष संतोष कोशी, विनोद नेताम,मीडिया प्रभारी फिरोज अहमद खान,विधिक सलाहकार अबरार सिद्धिकी, सह मीडिया प्रभारी कमल बजाज एवं अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी एवम फिलिप चाको ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिये संगठित होकर संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छाया विधायक चंद्रभान साहु एवम वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती मंजू शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुये सभी नवनियुक्त पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा जिले में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।







