पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान : नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर कार्यशाला

पंडित दीनदयाल जी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का सपना देखा..

IMG-20250926-WA0008

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर कार्यशाला हुई।

मुख्य वक्ता एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
“पंडित दीनदयाल जी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का सपना देखा। उनका मानना था कि यदि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की जरूरतें पूरी होंगी, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र का उत्थान संभव है। आज आत्मनिर्भर भारत का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रखा है, वह भी इन्हीं विचारों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब, किसान और श्रमिक का जीवन स्तर सुधारना ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है।”

कार्यशाला के वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर है। जीएसटी ने देश के कर ढाँचे को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया है उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार से व्यापारियों और उद्यमियों को जहाँ कर प्रणाली की जटिलताओं से मुक्ति मिली है, वहीं उपभोक्ताओं को भी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में स्थिरता का लाभ प्राप्त हुआ है। इससे न केवल सरकार का राजस्व बढ़ा है, बल्कि कर चोरी पर भी प्रभावी अंकुश लगा है ।

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रगति कर रही है और इसमें कर-व्यवस्था की पारदर्शिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आने वाले जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों और उद्यमियों के लिए लाभकारी होंगे, बल्कि कर प्रणाली को अधिक सरल और जनता के अनुकूल बनाए है । आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी करेगा।”

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने किया एव जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कवियों ने राष्ट्रभक्ति एवं अंत्योदय की भावना से ओतप्रोत कविताओं का काव्यपाठ कर वातावरण को प्रेरणामय बना दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,लालिमा ठाकुर,गुरुनारायण तिवारी, ईश्वर साहू,पदुलोचन जगत,सरिता ठाकुर,केशरी ध्रुव,सुरेंद्र सोनटेके,मनीष सिन्हा,सुरोति ध्रुवा, राधेश्याम सोनवानी,बल्देव सिंह हूंदल,घनश्याम सिन्हा,अनूप भोसले, मंडल अध्यक्ष गण सुमीत पारख,धनराज विश्वकर्मा,रिकेश साहू,शिवशंकर जायसवाल,हेमंत सिन्हा,संतोष यादव, नवीन मांझी,भोजराज सिन्हा, जगमोहन पटेल,भगवानो बेहरा, आसिफ मेमन,पारस ठाकुर, फारुख चौधरी,योगीराज कश्यप,लेखराम साहू,पद्मलया निधि,सोहन ध्रुव,लुकेश्वरी थानसिंह निषाद,नंदिनी ओंकार साहू, मिलेश्वरी साहू,बिंदु सिन्हा, मधुबाला रात्रे,नेहा सिंघल,रेणुका साहू,पुष्प साहू ,मधु देवांगन,ताकेश्वरी साहू,बबिता सेन, सरला उईके,योगनीता मांझी,अनिता उपाध्याय,अरविंद तिवारी,चैनसिंह कश्यप,जयराम साहू,प्रकाश कश्यप,सुशील यादव,हेमंत नागेश,रितुराज शाह,धनंजय नेताम, त्रिलोक राठौर,पुरुषोत्तम ध्रुव,दिनेश नागेश,तरुण ठाकुर,दशरु सिन्हा जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page