गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष अनुसार 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर आयोजित किये जाने वाले राज्य शिक्षक सम्मान एवं स्मृति पुरष्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय, तथा स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष पूरे प्रदेश से राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरष्कार हेतु राजेश कुमार प्रजापति, कामता प्रसाद जायसवाल, श्रीमति प्रज्ञा सिंह तथा श्रीमति प्रियंका गोस्वामी का चयन किया गया है।
इसी तरह राज्य शिक्षक सम्मान से, प्रदेश भर के करीब 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जायेगा।
विशेष ये की इनमें से गरियाबंद जिले के दो शिक्षकों को भी सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षा जगत के लिये ये अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम आसरा की प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका ओमेश्वरी साहू और मैनपुर ब्लॉक की अमलीपदर प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी, शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक सम्मान पुरष्कार से सम्मानित होंगे।
शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को गरियाबंद जिले की उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षिकाओं में विशेष पहचान हासिल है। वे लंबे समय से अपने विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और एक्विटी के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने का कार्य कर रही हैं। उनका प्रयास रहा है कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को भी नई उड़ान मिले।
उनके उल्लेखनीय कार्यों के चलते उन्हें अलग-अलग अवसरों पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
ईसी तरह “बालिका शिक्षा के लिये समर्पित, मैनपुर विकासखंड के शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय अमलीपदर में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी को शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में सम्मानित किया जा रहा है । बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये, उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
अनिल कुमार अवस्थी लंबे समय से बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिये विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।
दोनों ही शिक्षकों को विभिन्न अवसरों पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये अनेकों बार सम्मानित किया जा गया है।
उम्मीद है कि शिक्षक दिवस पर लोक भवन में होने वाला यह सम्मान अन्य शिक्षकों को भी नवाचार, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रेरित करेगा।
There is no ads to display, Please add some
