मनरेगा बचाओ संग्राम : कांग्रेस का सांकेतिक धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नगर में आज सांकेतिक धरना – प्रदर्शन एवं चक्का जाम ..

IMG-20260130-WA0018

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नगर में आज सांकेतिक धरना – प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया।

धरना प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।

इस श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के तिरंगा चौक में, किसानों की धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया।

कांग्रेसियों ने व्ही बी जी-राम-जी योजना का पुरजोर विरोध करते हुये, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी को सुचारू रूप जारी रखने की मांग की।

इस सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता युगल किशोर पांडेय,महेंद्र राजपूत,डीलेश्वर देवांगन,बीरू यादव,रमेश मेश्राम,श्रीमती श्रद्धा राजपूत,अमृत पटेल,चित्रांश ध्रुव,मुकेश रामटेके,मुकेश पांडेय,गैंदलाल सिन्हा,ऐश्वर्य यदु, हरीश देवांगन,श्रीमती सुरेखा नागेश,श्रीमती सविता गिरी,श्रीमती प्रतिभा पटेल,श्रीमती सुमंत देवांगन,अवध राम यादव,अजगर खान,प्रदीप यादव,अक्तूराम यादव,प्रभु लाल सिन्हा,रमेश सिन्हा,डैनी बाबू,द्वारिका ठाकुर, पुरषोत्तम घृतलहरे,कांतिलाल यादव,हेमनाथ पुजारी सुरेश दास मानिकपूरी,पप्पू यादव,जितेश्वर साहू,सूरज यादव,अमर सिंग,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page