भव्य रूप से मनाया जायेगा भक्त माता राजिम जयंती समारोह
7 जनवरी को निकलेगी विशाल भव्य शोभा यात्रा : प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू ने ली बैठक
गरियाबंद। आगामी 7 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले भक्त माता राजिम जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू ने जिला साहू संघ गरियाबंद एवं राजिम भक्तिन माता समिति के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में सर्वसम्मति से जयंती समारोह को भव्य रूप में मनाने तथा विशाल शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू, राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू एवं चंद्रावती साहू राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू की विशेष उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले 7 जनवरी भक्त माता राजिम जयंती समारोह की बैठक के प्रारंभ में जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू एवं राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने समाज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।
बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से 7 जनवरी भक्त माता राजिम जयंती समारोह के संबंध में अपने-अपने विचार रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि वर्ष 2008 से राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह को प्रदेश स्तरीय रूप में मनाया जा रहा है, जिससे साहू समाज को एक नई पहचान और संगठनात्मक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल साहू ने जयंती को प्रदेश स्तरीय बनाकर समाज को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। इसके पश्चात विपिन साहू के नेतृत्व में भी भव्य आयोजन होते रहे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी एवं पूर्व अध्यक्ष टहल सिंह साहू द्वारा भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे सहित भव्य आयोजन किये गये।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते वे तन-मन-धन से इस आयोजन में सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जयंती समारोह के संबंध में पूर्व सांसदद्वय चंदूलाल साहू एवं चुन्नीलाल साहू ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि हमेशा की तरह भी इस वर्ष हम लोगों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले भक्त माता राजिम जयंती समारोह छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा सामाजिक जयंती समारोह है। यह जयंती समारोह समिति द्वारा आज़ादी के पूर्व से मनाया जा रहा है। वर्ष 1992 में संतमाता कर्मा सेवा आश्रम समिति, रायपुर द्वारा इसे और भव्य स्वरूप दिया गया तथा 7 जनवरी की तिथि सुनिश्चित की गई। वर्ष 2008 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू द्वारा राजिम भक्तिन माता समिति से सहमति लेकर इसे प्रदेश स्तरीय आयोजन का रूप दिया गया, और छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन होते आ रहा है।जो आज तक निरंतर भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला साहू संघों का सहयोग रहता है तथा स्थानीय जिला होने के नाते जिला साहू संघ गरियाबंद की विशेष भूमिका रहती है।
जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि चूंकि आयोजन गरियाबंद जिले में हो रहा है, इसलिए जिले की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जिला साहू संघ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ भी निकाला जाएगा। और जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए समाज के वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा बैठक में राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजन को और भव्य बनाया जाए एवं छात्रावास परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाए।
इस अवसर पर जिला साहू संघ गरियाबंद की उपाध्यक्ष देवराज साहू, पुष्पा साहू, ठाकुर राम साहू ने विचार रखते हुए कहा कि राजिम भक्तिन माता जयंती के प्रचार प्रसार के लिए राजिम भक्तिन माता की जीवन गाथा का पंपलेट एवं फोटो का वितरण किया जाए। तहसील साहू संघ राजिम के अध्यक्ष जगदीश साहू, फिंगेश्वर के अध्यक्ष खोमन साहू, छुरा के अध्यक्ष महेंद्र साहू, देवभोग तहसील साहू संघ के अध्यक्ष अशोक साहू सहित अनेक पदाधिकारियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की बात कही।
इसके अतिरिक्त परिक्षेत्र साहू संघ छुरा के अध्यक्ष नरोत्तम साहू, बेलर के अध्यक्ष हरिराम साहू, सोरिद परिक्षेत्र के अध्यक्ष रूपसिंह साहू, पांडुका परिक्षेत्र के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, नवापारा नगर साहू संघ के अध्यक्ष रमेश साहू, तहसील साहू संघ राजिम के पूर्व सचिव सोमप्रकाश साहू, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, कुंजन साहू सहित अनेक समाजसेवियों ने आयोजन को भव्य बनाने हेतु अपने विचार रखे।
बैठक में प्रमुख रूप से राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक रूपेंद्र साहू, बोधन साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नूतन साहू, उपाध्यक्ष उमा साहू, आलोक डॉ. चंद्रिका साहू, महामंत्री डॉ. दिलीप साहू, लोकनाथ साह, मिंजुन साहू, संगठन मंत्री डॉ. ओंकार साहू, डीगेश्वर छोटू साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, समाज के वरिष्ठ रवि शंकर साहू, राजू तेली, मोहन साहू, तुकेश साहू, चंद्रहास साहू, कमलेश साहू, गेंदलाल साहू, शेखर साहू, ओंकार साहू राजेश साहू, चंदन साहू, तामेश्वर साहू, अश्विनी साहू, नोखे साहू उपस्थित रहे।
साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष प्रतीक साहू, कोमल साहू, देवा साहू, अनिल साहू, प्यारेलाल साहू देवभोग, तहसील साहू संघ राजिम की उपाध्यक्ष टिकेश्वरी साहू, मोमिन साहू, नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू, नगर साहू संघ कोपरा के अध्यक्ष यशवंत साहू सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।







