अहमदाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसा : श्री छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज ने जताया दुख
रायपुर। गुजरात में अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट का दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर श्री छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया है। समाज के द्वारा अभिव्यक्त शोक संतप्त शब्दों में लिखा गया है कि,उक्त विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
इस दुर्घटना में 200 से अधिक यात्रियों के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है।

साथ ही गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी जी के भी दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं।

दुर्घटना में जो भी घायल हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें,
साथ ही शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
There is no ads to display, Please add some
