गरियाबंद। जिले में आज जारी लगातार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है, साथ ही सिकासेर जलाशय से भी अत्यधिक जलभराव के कारण बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
इसी बीच छुरा पिपराही के रास्ते पर उफनते नाले को पैदल पार करने की कोशिश में मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति पानी में बह गया।

देखें वीडियो
घटना शाम के करीबन की बताई जा रही है जब दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल लेकर पैदल रपटा पार करने की कोशिश कर रहे थे, तब नाले के अंतिम छोर पहुंचते एक व्यक्ति बाइक सहित पानी में बह गया, जबकि उसका साथी जो सहयोग करते चल रहा था हतप्रभ देखता रह गया।
हालांकि मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। जबकि फिलहाल मोटरसाइकिल का पता नहीं चल पाया है।
There is no ads to display, Please add some
