Oplus_16908288
गरियाबंद। समर्पित संस्था एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) टीम के द्वारा आज स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समर्पित संस्था के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनायें देते हुये बताया कि हम हर साल 11 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता हैं, इसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों को प्रोत्साहित किया जाना और दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति उन्हें सजग व जागरूक करना है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हमें याद दिलाता है कि लड़कियाँ हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। जब हम लड़कियों के उज्वल भविष्य के लिये विचार और प्रयाश करते हैं तो हम एक बेहतर, न्यायपूर्ण और समाज का निर्माण करते हैं।
दुनिया के कुछ हिस्सों में आज भी बालिकाओं से भेदभाव,अनुचित व्यवहार, कम उम्र में विवाह और हिंसा जैसी समस्या देखी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस इन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने और उन्हें दूर करने के लिये आवश्यक कदम उठाने का एक अवसर है।
लड़कियों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिये सर्व सामाजिक समर्थन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। अगर हम उन्हें शिक्षा के साथ साथ अन्य अवसर प्रदान करने में सहयोग करें, तो वे अपनी असाधारण प्रतिभा से दुनिया को बेहतर और समृद्ध कर सकती हैं।
हमें एकजुट होकर ऐसा समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिये, जहाँ हर बालिका बिना किसी डर और भेदभाव के अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास कर सके।
समर्पित संस्था एक्सेस टू जस्टिस की टीम के द्वारा स्कूलों में बच्चो को चाइल्ड हेल्पलाइन निशुल्क टोल फ्री नम्बर 1800 1027 222 की जानकारी दी गई है।
संस्था द्वारा बताया गया कि उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम संस्था के स्टेट हेड पुरुषोत्तम पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिला समन्वयक रमा जावलकर एवं सोशल वर्कर वंदना दीवान व नंद कुमार तथा स्कूल के अध्यापक गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा l







