साजु चाको,बालोद। जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र में स्थित राजहरा प्लांट कैंटीन के पास शुक्रवार को एक भालू देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू अचानक कैंटीन के आसपास दिखाई दिया, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लोगों ने सतर्कता बरतते हुए आसपास के क्षेत्र से दूरी बना ली।
घटना की जानकारी वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि भालू जंगल क्षेत्र से भटककर आबादी वाले इलाके की ओर पहुंच गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाये ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और लोगों को अकेले बाहर न निकलने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दल्ली राजहरा में पहले भी वन्य जीवों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं।
There is no ads to display, Please add some
