गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 29 दिनों में एक हजार क्विंटल से अधिक 31.77 लाख रुपये का अवैध धान जप्त

थाना अमलीपदर और थाना देवभोग पुलिस ने संयुक्त रूप से पिछले 29 दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुये 25 चारपहिया वाहन,04 लावारिस धान प्रकरण, इस प्रकार कुल 29 प्रकरणों में 2370 कट्टा, 1000.25 क्विंटल,लगभग 31,77,500 रुपये मूल्य का धान जब्त किया है..

अवैध धान परिवहन में संलिप्त 1109 ट्रक, जिला गरियाबंद

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। दीगर राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन और बिक्री पर नकेल कसने गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान का बड़ा प्रभाव देखने को मिला है। बीते 29 दिनों में पुलिस ने कुल 1000.25 क्विंटल अवैध धान, लगभग 31 लाख 77 हजार रुपये मूल्य का जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया है।

आज 08 दिसंबर की कार्रवाई : 314 कट्टा धान जब्त

थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुरवापथरा तेल नदी और ग्राम बिरिघाट पटेलपारा क्षेत्र में दो ट्रैक्टर और एक 1109 ट्रक के जरिये अवैध धान परिवहन किया जा रहा है।

अवैध धान परिवहन में संलिप्त 1109 ट्रक, जिला गरियाबंद

इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 1109 ट्रक (सीजी 04-एनटी-5317) से 200 कट्टा,
ट्रैक्टर (सीजी 04-एनवी-1449) से 57 कट्टा साथ ही एक बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर से 57 कट्टा,
कुल 314 कट्टा (141.3 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया, जिसकी कीमत 4,38,030 रुपये है।

29 दिन का विशेष अभियान : 29 प्रकरण, 2370 कट्टा धान जब्त

थाना अमलीपदर और थाना देवभोग पुलिस ने संयुक्त रूप से पिछले 29 दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुये 25 चारपहिया वाहन,04 लावारिस धान प्रकरण, इस प्रकार कुल 29 प्रकरणों में 2370 कट्टा, 1000.25 क्विंटल,लगभग 31,77,500 रुपये मूल्य का धान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान परिवहनकर्ताओं द्वारा किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर धान को अवैध परिवहन मानते हुये संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।

कड़ाई से निगरानी जारी – 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों में तैनात पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों के लिये अधिकृत केंद्रों में निर्धारित है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज की गई कार्यवाही में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर पर पृथक रूप से एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page