धान खरीदी में लापरवाही : खरीदी केंद्र प्रभारी कार्यमुक्त

वर्ष 2025-26 के लिये शासन के निर्देश पर 15 नवम्बर से जिले में धान खरीदी प्रारंभ है…..

Untitleddesign_20251208_183031_000

कलेक्टर उइके का धान खरीदी केंद्र परसुली का औचक निरीक्षण किया

गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिये शासन के निर्देश पर 15 नवम्बर से जिले में धान खरीदी प्रारंभ है। कलेक्टर बीएस उइके जिले में चल रहे धान उपार्जन केंद्रों का लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर रहे है।

कलेक्टर उइके ने आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसुली के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ धान भरे बारदानों में 36.00 किलोग्राम वजन एवं अधिक सूखे हुये धान खरीदने की अनियमितता पायी गयी ।

कलेक्टर उइके ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारी मुकेश कुमार यादव को पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर चुक एवं घोर लापरवाही के कारण तत्काल कार्य से मुक्त करने के निर्देश दिये है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page