साजु चाको, बालोद। स्थानीय कला केंद्र स्थित आयुष विभाग द्वारा संचालित योगशाला में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। योग साधकों एवं उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर योग चिकित्सक डॉ.पुष्पांजलि ने कहा कि स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है। वे योग के सच्चे साधक एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने वाले व्यक्ति थे।
उनका आकस्मिक निधन समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिये अत्यंत दुखद है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि सभा में विनय सोनी, समता, चित्ररेखा चंद्राकर, राखी नसीने, पंकज राजपूत सहित अन्य योग साधक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
