गरियाबंद / देवभोग । नाश्ते का पैसा मांगने पर एक व्यक्ति महिला की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। मामला जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव का है। जहां आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति और बेटे भी घायल हो गये है।
मिली बजानकारी के अनुसार मृतिका का नाम छबीलता यादव बताया जा रहा है, जो गांव में मितानिन के रूप में कार्यरत थीं। उक्त महिला अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में भी हाथ बंटा रही थीं। इसी दौरान आरोपी देवीसिंह ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने महिला की गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को बचाने पहुंचे उनके पति और बेटों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे भी लहूलुहान हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी देवीसिंह यादव पिता गुणधर यादव घटना को अंजाम देने के बाद ओडिसा भागने के फिराक में था, कि उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में मर्ग/विवेचना कायम कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। वर्तमान में आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
There is no ads to display, Please add some
